जोशी ऑयल मिल के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, अंडेसरी मोहल्ले में विवाह तिलक समारोह में भी शामिल हुए
अजीतगढ़, सीकर: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज निजी कार्यक्रम में शामिल होने अजीतगढ़ पहुंचे। जोशी ऑयल मिल के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्वागत समारोह में खंडेला विधायक सुभाष मील, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, अजीतगढ़ प्रधान शंकरलाल यादव, भाजपा नेता अजय खर्रा और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
स्वागत के बाद शिक्षा मंत्री दिलावर अंडेसरी मोहल्ले गए, जहां उन्होंने अपने निजी सहायक विकास बड़सीवाल के विवाह तिलक समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात कर विकास को शुभकामनाएँ दी। अजीतगढ़ शहर के विभिन्न हिस्सों में भी जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री का उत्साहपूर्ण स्वागत किया।