Bigg Boss OTT 3: वडा पाव गर्ल भी रेस में, TV के टॉप शो से हुआ बाहर बिग बॉस में जाएगा एक्टर

By admin
2 Min Read

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 कुछ दिनों में शुरू होने वाला है. 21 जून को शो का प्रीमियर होगा. इस बार शो के होस्ट अनिल कपूर हैं. शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आने लगे हैं. कई एक्टर्स और सोशल मीडिया पर्सनैलिटीज को लॉक किया गया है.
बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर जबरदस्त हाइप है. इस बार फैंस को सलमान खान नहीं, बल्कि अनिल कपूर का स्वैग दिखेगा. शो से अनिल का फर्स्ट लुक और प्रोमो रिलीज हो चुका है. अब तो बस इंतजार है शो के ऑनएयर होने का. दावा है इस बार का रियलिटी शो सबसे अलग और खास होने वाला है.

शहजादा-हर्षद की होगी एंट्री?

शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आने लगे हैं. कई एक्टर्स और सोशल मीडिया पर्सनैलिटीज को लॉक किया गया है. इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में सूत्र से हवाले से कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील किए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो के एक्टर हर्षद चोपड़ा और शहजादा धामी को साइन किया गया है. ‘ये रिश्ता..’ शो से शहजादा को उनके अनप्रोफेशनल बिहेवियर की वजह से प्रोड्यूसर राजन शाही ने बाहर का रास्ता दिखाया था. हर्षद चोपड़ा शो का अहम हिस्सा थे. लेकिन राजन शाही संग क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से हर्षद ने शो छोड़ दिया था.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *