बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान Firing की घटना के बाद कई इलाकों में आगजनी और तनाव

By admin
1 Min Read

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महसी में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हुए बवाल में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद बहराइच और आसपास के गांवों और कस्बों में देर रात आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं।

रविवार को विसर्जन के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई, जिससे महसी में हिंसा भड़क उठी। महाराजगंज में शुरू हुए उपद्रव की आग आसपास के कई कस्बों तक फैल गई। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने हस्तक्षेप कर लोगों को शांत कराया और सोमवार सुबह 5:30 बजे महाराजगंज की प्रतिमाओं का विसर्जन करवाया। फिलहाल, स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *