
दिल्ली | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अफ्रीका के तीन देशों की यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को अल्जीरिया के लिए रवाना हुईं। वें 13 से 19 अक्टूबर तक अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की यात्रा पर रहेंगी। संभवत पहली बार कोई भारत का राष्ट्रपति इन तीन देशों की यात्रा पर है। इस दौरे पर राष्ट्रपति वहां के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी और भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगी।