प्रियंका चोपड़ा के जेठ को हुआ स्किन कैंसर, सिंगर Kevin Jonas ने अस्पताल से शेयर किया वीडियो

By admin
2 Min Read

प्रियंका चोपड़ा के जेठ और निक जोनस के बड़े भाई सिंगर केविन जोनस (Kevin Jonas) को लेकर एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल केविन जोनस को स्किन कैंसर डायग्नोस हुआ है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके दी। हालांकि उन्होंने ये भी बताया है कि वह सर्जरी करवा चुके हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा के ससुराल यानी जोनस परिवार में पिछले एक साल से एक के बाद एक कई परेशानियां देखने को मिल रही है। बीते साल जहां जो जोनस और एक्ट्रेस सोफी टर्नर (Sophie Turner) के तलाक की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया था।

तो वहीं, अब जोनस परिवार में एक और दुख की खबर सामने आ रही हैं। दरअसल, निक जोनस के बड़े भाई केविन जोनस (Kevin Jonas) को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें कैंसर हुआ है।

कैंसर से जूझ रहे हैं केविन जोनस
प्रियंका चोपड़ा के जेठ और सिंगर केविन जोनस (Kevin Jonas) को स्किन कैंसर डायग्नोस हुआ है। बुधवार को केविन ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर करते हुए फैंस को इसके बारे में जानकारी दी। वीडियो में देख सकते है कि केविन अपने माथे पर हुए मस्से को दिखाते नजर आ रहे हैं और बोल रहे है, “तो आज मैं अपने सिर से बेसल सेल कार्सिनोमा हटा रहा हूं, जो एक प्रकार का स्किन कैंसर है। केविन ने बताया कि यह कैंसर बैसिल कोशिकाओं से शुरू होता है, इसलिए इसे बैसिल सेल कार्सिनोमा कहते हैं।

केविन जोनस ने करवाई सर्जरी
आगे सिंगर ने बताया कि, “हां, यह स्किन कैंसर था जो कि बढ़ रहा था। अब मुझे इसकी सर्जरी करवानी होगी। इसके बाद सिंगर अपनी सर्जरी को दिखाते है, लेकिन उन्होंने अपने निशान को एक इमोजी से छिपा लिया। आगे उन्होंने बताया है कि वह वो घर जा रहे है, जहां आराम करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *