मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने
पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में कंचनजंगा एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने इस हृदय विदारक दुर्घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई |
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की
