जालोर: टांका निर्माण विवाद ने लिया हिंसक रूप, मोबाइल व नकदी भी लूटी गई

By admin
1 Min Read

जसवंतपुरा थाना क्षेत्र के पूरण गांव में टांका निर्माण को लेकर हुए झगड़े में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पीड़ित परिवार ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

जालोर: जसवंतपुरा थाना क्षेत्र के पूरण गांव में टांका निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि नाथूसिंह सहित कई लोगों ने लाठी-सरियों से हमला कर उन्हें और उनके भाई को घायल कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन, 1000 रुपए नकदी और गले का गहना भी छीन लिया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने जसवंतपुरा थाने और राजपुरा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने जालोर एसपी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, चिकित्सीय जांच कराने, सुरक्षा उपलब्ध कराने और कानून के अनुसार निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *