हजारों समर्थकों के साथ निकली नामांकन रैली, कस्बे में चप्पे-चप्पे पर रहा भारी पुलिस बंदोबस्त, पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी रहे मौजूद
अंता (बारां): जिले में उपचुनाव की सरगर्मियां चरम पर हैं। इसी बीच सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने सादगीपूर्ण अंदाज में अपने परिजनों के साथ नामांकन दाखिल किया। इसके बाद उन्होंने हजारों समर्थकों के साथ कस्बे में विशाल नामांकन रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।
रैली के दौरान नारेबाजी और उत्साह देखने लायक था। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कस्बे में भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। जगह-जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे।
नामांकन के बाद चुनाव कार्यालय पर आयोजित सभा में नरेश मीणा ने जनता से सीधा संवाद किया और अपनी प्राथमिकताएं बताईं। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा सहित कई समाजों के नेता मंच पर मौजूद रहे। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों पर जमकर निशाना साधा और कई गंभीर आरोप लगाए।
निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने कहा कि इस बार जनता पारंपरिक दलों से ऊब चुकी है और अब अंता के विकास के लिए नया नेतृत्व चुनेगी।