Update India News का ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर को जयपुर में, 40+ देशों तक पहुंच का लक्ष्य जयपुर

4 Min Read

Update India News का ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे जयपुर स्थित हयात रिजेंसी जयपुर मानसरोवर में होने जा रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे. इस मौके पर ‘Closed Circle Private Investors Meet-2026’ भी आयोजित किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में 500 से अधिक निवेशक, उद्यमी, व्यापारिक नेता, कई देशों के राजदूत, राजनयिक प्रतिनिधि, केंद्रीय एवं राज्य मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल, कॉर्पोरेट जगत के प्रतिनिधि तथा मीडिया से जुड़े लोग शामिल होने वाले हैं।

Update India News एक उभरता हुआ भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से वैश्विक मामलों, व्यापार, निवेश, कूटनीति, विकास, जनहित और प्रवासियों से मुद्दों को कवर करते हुए भारत को विश्व से जोड़ना है। ग्लोबल लॉन्च 15 देशों में एक साथ किया जा रहा है।यह आयोजन सिर्फ एक मीडिया प्लेटफॉर्म की शुरुआत नहीं, बल्कि उन लाखों भारतीय प्रवासियों- विशेषकर राजस्थान के प्रवासियों से जुड़ने का प्रयास है, जो अपनी मातृभूमि से दूर रहकर भी भारत और राजस्थान की प्रगति व संस्कृति को अपने दिल में बसाए हुए हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘राइजिंग राजस्थान’ ने प्रदेश को वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र बनाया है। Rising राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट में लगभग 35 लाख करोड़ रुपये के MoU हुए, जिनमें से 8-9 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश पहले ही धरातल पर उतर चुके हैं। अक्षय ऊर्जा, उद्योग, पर्यटन और जल सुरक्षा क्षेत्रों में हुई प्रगति ने विदेशी निवेशकों का विश्वास मजबूत किया है। इस आयोजन के माध्यम से प्रवासी भारतीयों की आवाज को मंच मिलेगा, उनकी उपलब्धियों को सम्मान मिलेगा और मातृभूमि से उनका भावनात्मक व व्यावसायिक जुड़ाव और मजबूत होगा। 40 से अधिक देशों के राजदूतों व राजनयिक प्रतिनिधियों की संभावित उपस्थिति राजस्थान में निवेश के अनुकूल, सुरक्षित और स्थिर वातावरण का संदेश देगी।

Update India News के MD एवं फाउंडर विशाल पाराशर का विजन है कि यह आयोजन केवल मीडिया लॉन्च नहीं, बल्कि पत्रकारिता, व्यापार, निवेश, कूटनीति और भारत-राजस्थान की बढ़ती वैश्विक उपस्थिति को जोड़ने वाला मंच है। Update India News भारत और राजस्थान की आवाज को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूत करे, स्थानीय उद्यमियों व व्यवसायों को वैश्विक प्लेटफॉर्म दे, निवेश व नवाचार के अवसरों को उजागर करे और विश्वसनीय पत्रकारिता के साथ अंतरराष्ट्रीय मीडिया सहयोग व साझेदारियां विकसित करे। साथ ही प्रवासी समुदाय की कहानियों, संघर्षों और सफलताओं को विश्व पटल पर लाकर हर भारतीय दिल में गर्व और अपनत्व का भाव जगाए।

Opesh Group के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में Diplomacy, Investment, Business और Media पर विशेष फोकस रहेगा। Closed Circle Private Investors Meet-2026 रणनीतिक वार्ता, निवेश अवसरों और सीमा-पार सहयोग के लिए एक खास माहौल उपलब्ध कराएगा।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण
दिनांक: 21 अक्टूबर 2026
समय: शाम 6:00 बजे
स्थान: हयात रिजेंसी जयपुर मानसरोवर
प्रवेश: केवल आमंत्रण एवं चयन पर

Update India News की ग्लोबल लॉन्चिंग संस्थान के अंतरराष्ट्रीय विस्तार, नए मीडिया नेटवर्क और वैश्विक पहचान को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होने वाली है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *