अरविंद नेत्र चिकित्सालय, कोयम्बटूर की टीम ने किया नेत्र परीक्षण; मरीजों ने समाजसेवी महेंद्र सिंह राजपुरोहित (कालापा) का जताया आभार
मैसूरु: जिले के बन्नूर कस्बे स्थित रोटरी स्कूल में समाजसेविका गवरीदेवी–कानसिंह राजपुरोहित की ओर से गत शनिवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कोयम्बटूर के अरविंद नेत्र चिकित्सालय के डॉ. साईं तेजा, डॉ. चंद्रावदन तथा शिविर संयोजक विजयगंथ बी. की टीम ने नेत्र परीक्षण किया।
शिविर में मैसूरु, बेंगलुरु और मंड्या जिलों के आसपास के गांवों से आए कुल 125 लोगों ने नेत्र जांच करवाई। चिकित्सकीय परामर्श के बाद 60 मरीजों को ऑपरेशन के लिए अरविंद नेत्र चिकित्सालय, कोयम्बटूर ले जाया गया, जहां सफलतापूर्वक सभी मरीजों का ऑपरेशन किया गया।
ऑपरेशन के बाद जब मरीज बन्नूर लौटे तो समाजसेवी महेंद्र सिंह राजपुरोहित (कालापा), संतोष कंवर, राजेश सिंह, विराट सिंह और वन्य कंवर ने सभी का स्वागत किया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बुजुर्ग मरीजों ने समाजसेवी महेंद्र सिंह राजपुरोहित के जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।