ग्राम पंचायतों में हुई जनसुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण

By admin
2 Min Read

पादूकलां: कस्बे के पुराना पुलिस थाना रोड स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र परिसर में गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन हुआ। जनसुनवाई की अध्यक्षता प्रशासक रामप्यारी देवी ने की।

ग्राम विकास अधिकारी संदीप गोदारा ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार आयोजित इस जनसुनवाई में राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान प्राप्त कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि विभागीय प्रकृति की समस्याओं को संबंधित विभागों को अवगत कराया गया।

जनसुनवाई में समाजसेवी शिवजीराम फडौदा, पटवारी बलराम ताडा, भू निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, कृषि पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार, सुशील डांगा, दिनेश बेड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत गवारड़ी स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र परिसर में भी गुरुवार को जनसुनवाई का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रशासक बतूल बानु ने की। इस मौके पर रियांबड़ी उपखंड अधिकारी सूर्यकांत व्यास, तहसीलदार अशोक कुमार, विकास अधिकारी राकेश कुमार मेहरिया, प्रवर्तन अधिकारी रामजीवण बेनिवाल, सीडीपीओ डालूराम कुमावत, बीसीएमओ डॉ. चेनाराम चौधरी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनमें से कई मामलों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। विकास अधिकारी मेहरिया ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराई गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *