मालवीया के कांग्रेस में जाने पर खराड़ी का तंज, बीजेपी में आए तो स्वागत, गए तो धन्यवाद

2 Min Read

उदयपुर। पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। राजस्थान सरकार के जनजाति मामलों में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने मालवीया को लेकर बड़ा बयान दिया है। खराड़ी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अब डूबती हुई नाव जैसी है, जो भी उसमें सवार होगा, वह भी डूबेगा। मंत्री खराड़ी ने आगे कहा कि जब मालवीय बीजेपी में आए थे, तो उनका स्वागत किया गया था। अब जब वे जा रहे हैं, तो उन्हें धन्यवाद। इससे क्षेत्र की राजनीति में किसी तरह का बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है।

मालवीय के बीजेपी छोड़ने के तुरंत बाद उनके यहां एसीबी की कार्रवाई को लेकर उठे सवालों पर भी मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई कोई नई बात नहीं है। उनके यहां पहले ईडी की रेड हो चुकी है। कई नेताओं और व्यवसायियों के यहां समय-समय पर एजेंसियां जांच करती रहती हैं ताकि सार्वजनिक धन के दुरुपयोग पर नजर रखी जा सके।

Babulal Kharadi statement,

खराड़ी ने आगे कहा कि मालवीया पर किसी भी तरह का दबाव नहीं था वें अपनी इच्छा से बीजेपी में शामिल हुए थे। और अब वें अपनी इच्छा से ही कांग्रेस में शामिल हुए है। आपको बता दें कि जब मालवीय ने कुछ दिनों पहले ही भाजपा पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था। उनका कहना था कि पार्टी में रहते हुए उन्हें घुटन महसूस हो रही थी। सत्ता में होने के बावजूद वे अपने क्षेत्र के लोगों के काम नहीं करा पा रहे थे।

यह भी पढ़ें: उड़ान उत्सव 2026 में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला, नवाचार की सराहना

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *