डीडवाना: गिरवरसिंह राठौड़ को एनआईए में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डीजी डिस्क गोल्ड मेडल

By admin
1 Min Read

डीडवाना: पावटा गाँव के गिरवरसिंह राठौड़ को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डीजी डिस्क गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। राठौड़ उप निरीक्षक के पद पर लंबे समय से कार्यरत हैं और इससे पूर्व उन्हें 2016 में डीजी डिस्क सिल्वर और 2022 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

गिरवरसिंह राठौड़ ने सशस्त्र बलों में रहते हुए अब तक सौ से अधिक सम्मान अर्जित किए हैं। उन्होंने अपनी सेवाओं के दौरान कई छापामारियों में भाग लिया, जिनमें गैंगस्टर, आतंकवादी, मादक पदार्थ तस्कर और मानव तस्करी में संलिप्त संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई शामिल रही।

इस उपलब्धि पर उनके परिवार, सहपाठी और पावटा ग्रामवासियों ने हर्ष और गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *