तारानगर में किसानों का हल्ला बोल — नष्ट फसलों के मुआवजे सहित कई मांगों पर सरकार को घेरा

By admin
1 Min Read

किसान नेता हरिसिंह बेनिवाल के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन, नारेबाजी के साथ जताया रोष

तारानगर: किसानों की नष्ट हुई फसलों का मुआवजा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर तारानगर के किसानों ने गुरुवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसान नेता हरिसिंह बेनिवाल के नेतृत्व में किसानों ने उपखंड अधिकारी राजेंद्र कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ज्ञापन के दौरान मोहरसिंह ज्याणी, रामस्वरूप झाझड़िया, जीताराम जांदू, ओम भाकर, शीशपाल धीनवाल, विकास सिहाग सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *