“मुंह से खाया है, नाक से निकाल दूंगा”, पूर्व विधायक ओम प्रकाश हुडला और तहसीलदार हुए आमने-सामने

2 Min Read

राजस्थान के राजस्थान के दौसा जिला में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव थमने का नाम नहीं ले रहा है। दौसा विधायक और तहसीलदार के बीच हालिया विवाद की सियासी गर्मी अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि जिले के महुआ क्षेत्र से एक और तीखी नोकझोंक का मामला सामने आ गया है। इस बार महुआ के पूर्व विधायक ओम प्रकाश हुडला और मंडावर तहसीलदार प्रकाश मीणा के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

धरने पर बैठे पूर्व विधायक

वायरल वीडियो में पूर्व विधायक हुडला कड़े शब्दों में नाराजगी जताते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामला मंडावर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिलने से जुड़ा है। पूर्व विधायक ने मौके पर सफाई ठेकेदार को बुलाने की मांग की, लेकिन ठेकेदार के नहीं पहुंचने पर वे जमीन पर बैठकर धरने पर बैठ गए। सूत्रों के अनुसार मंडावर नगर पालिका का अतिरिक्त प्रभार तहसीलदार प्रकाश मीणा को दिया गया है। वेतन नहीं मिलने से नाराज महिला सफाई कर्मियों ने भी मौके पर विरोध जताया। एक महिला कर्मी ने आरोप लगाया कि चार महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण घर चलाना मुश्किल हो गया है।

चुनाव से पहले सियासी रंग?

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब प्रदेश में नौकरशाही बनाम जनप्रतिनिधि विवाद पहले से ही चर्चा में है। दौसा में पूर्व में हुए एक तहसीलदार प्रकरण का मामला विधानसभा की विशेषाधिकार समिति तक पहुंच चुका है। लगातार सामने आ रहे ऐसे घटनाक्रमों ने प्रशासनिक जवाबदेही और जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: PM मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव वी श्रीनिवासन पहुंचे अजमेर

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *