जयपुर: बाइक पर महिला से छेड़छाड़ का मामला, 4 गिरफ्तार, दिसंबर की वारदात

1 Min Read

जयपुर में महिला के साथ छेड़छाड़ के वायरल वीडियो मामले में आखिरकार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिनों पहले सामने आए इस वीडियो ने महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे, जिसमें टैक्सी में जा रही एक महिला के साथ बाइक सवार युवकों द्वारा छेड़छाड़ की गई थी और उसका वीडियो भी बनाया गया था।

मामले के सामने आते ही राजस्थान पुलिस हरकत में आई और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। आरोपियों में मनराज और सुदामा के नाम सामने आए, जो पेशे से ई-रिक्शा चालक हैं। डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी नशे की हालत में स्टंटबाजी के दौरान इस घटना को अंजाम दे रहे थे और वीडियो बनाकर वायरल किया गया।

पुलिस के अनुसार, इस घटना में कुल चार आरोपी शामिल थे, जिनमें बाइक सवार दोनों युवक और वीडियो बनाने वाले दो अन्य युवक शामिल हैं। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी ने यह भी बताया कि यह घटना 27 दिसंबर 2025 की है, जिसे अब वायरल होने के बाद गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *