केलवाड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी: चार माह पुरानी ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By admin
2 Min Read

पुलिस की सटीक कार्रवाई से चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद, SHO मानसिंह मीणा के नेतृत्व में टीम की बड़ी सफलता

केलवाड़ा: थाना केलवाड़ा पुलिस ने चार माह पूर्व हुई ट्रैक्टर चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी मानसिंह मीणा ने बताया कि शिकायतकर्ता अविनाश पुत्र मांगीलाल किराड और धीरज पुत्र चम्पालाल किराड, निवासी खुशियारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 4 जून 2025 की रात उनके दो महिंद्रा DI 575 ट्रैक्टर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे।

सुबह जब परिजनों को चोरी की जानकारी मिली तो उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन ट्रैक्टरों का कोई सुराग नहीं लगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी और वृताधिकारी रिछपाल मीणा के निर्देशन में थानाधिकारी मानसिंह मीणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने लगातार जांच और सुरागों के आधार पर मुख्य आरोपी रामचंद्र पुत्र भैरूलाल तंवर निवासी दुर्जनपुरा, थाना घाटोली (झालावाड़) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से एक चोरी किया गया महिंद्रा ट्रैक्टर बरामद किया गया है। इससे पहले भी पुलिस एक ट्रैक्टर बरामद कर चुकी है।

थानाधिकारी मानसिंह मीणा ने बताया कि पुलिस लगातार ऐसे अपराधों पर निगरानी रखे हुए है और भविष्य में भी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *