बारां:किशनगंज थाना क्षेत्र के टकरिया ढाणी के पास पार्वती नदी में एक अज्ञात युवक का गर्दन कटा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
तीन दिन बीत जाने के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने नगर परिषद के माध्यम से शव का अंतिम संस्कार करवाया।
घटना की जानकारी मिलते ही बारां एसपी, एएसपी और डीएसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और युवक की पहचान एवं हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।