किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे: सांसद लुंबाराम चौधरी

By admin
1 Min Read

सिरोही: पिण्डवाड़ा तहसील की चार ग्राम पंचायतों की करीब 800 हेक्टेयर से अधिक जमीन पर प्रस्तावित चुना पत्थर खनन परियोजना के खिलाफ क्षेत्र में भारी विरोध शुरू हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि खनन से उनकी खेती, जलस्त्रोत और पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ेगा।

इसी बीच, सिरोही-जालौर सांसद लुंबाराम चौधरी ने इस मामले पर स्पष्ट बयान दिया। उन्होंने कहा:

“किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। किसान हित में जो सही होगा, वही होगा। किसी भी हाल में किसानों के साथ गलत नहीं होने देंगे।”

यह बयान सांसद ने शिक्षक संघ के एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान पिण्डवाड़ा क्षेत्र के बामणवाड जी में आयोजित कार्यक्रम में दिया। सांसद के इस बयान से ग्रामीणों में नई उम्मीद जगी है और विरोध को और मजबूती मिली है। क्षेत्र में माहौल गरमा गया है और अब सभी की निगाहें प्रशासन और सरकार के अगले कदम पर टिक गई हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *