पादूकलां थाने में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर निकली एकता दौड़, पुलिस जवानों से लेकर बच्चों-बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
पादूकलां: लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रविवार सुबह पादूकलां पुलिस थाने में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। यह दौड़ देश की एकता, अखंडता, अनुशासन और भाईचारे का प्रतीक बनी।
थानाधिकारी भारमल चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। दौड़ थाना परिसर से शुरू होकर करीब दो किलोमीटर तक निकाली गई। इस दौरान पुलिस जवानों, स्कूली बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागी एक समान वेशभूषा में दौड़ते नजर आए और पूरा कस्बा “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा।
थानाधिकारी चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि “लौहपुरुष सरदार पटेल केवल भारत की एकता के प्रतीक नहीं, बल्कि अनुशासन और नेतृत्व के आदर्श हैं। हमें उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।” उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाना है।
इस अवसर पर एएसआई श्रवणराम, हेड कांस्टेबल चरण सिंह, महेंद्र बिश्नोई, भंवरलाल, आ. सूचना अधिकारी रामकुमार भादू, कांस्टेबल सुरेश कुमार, पुलिस मित्र और बड़ी संख्या में स्थानीय युवा उपस्थित रहे।