भारत यात्रा पर फिलीपींस के राष्ट्रपति

By admin
1 Min Read

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर मार्कोस जूनियर का मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें राष्ट्रपति भवन प्रांगण में गर्मजोशी से अभिवादन किया और उन्होंने तीनों सेनाओं की सलामी गारद का निरीक्षण भी किया।

मार्कोस जूनियर चार से आठ अगस्त तक भारत यात्रा पर हैं। स्वागत समारोह के बाद उनका कार्यक्रम महात्मा गांधी की समाधि राजघाट जाने का है, जहां वे राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

अपने दौरे के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में सागर क्षेत्र की सुरक्षा सहित कई अहम क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को लेकर समझौते किए जाने की संभावना है।

अपनी पहली भारत यात्रा के तहत राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर सात अगस्त को बेंगलुरु भी जाएंगे, जहां उनके विभिन्न कार्यक्रम तय किए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *