ये खबर रेल यात्रियों के बड़े काम की है, क्योंकि भारतीय रेलवे एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में एक नवंबर से बदलाव करने जा रही है, नए नियम के अनुसार पहले Railway Ticket Booking यात्रा से 120 दिन पहले शुरू होती थी, अब इसे घटाकर 60 दिन कर दिया है। और ये नया फैसला 1 नवंबर 2024 से लागू होगा।

हालांकि, एडवांस Train ticket booking के नए नियमों का पहले से बुक किए गए टिकटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बता दें कि 2015 में रेलवे ने एडवांस रिजर्वेशन पीरियड बढ़ाया था | इसमें 1 अप्रैल, 2015 तक एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 60 दिन था। सरकार ने तब बुकिंग अवधि को 120 दिन करने पर तर्क दिया था कि अवधि आगे बढ़ाने से दलाल हतोत्साहित होंगे क्योंकि इसमें ज्यादा कैंसिलेशन चार्ज देना होगा |