थांवला में राजीविका की वार्षिक आम सभा — महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की राह, 1.30 करोड़ का हुआ वितरण

By admin
1 Min Read

राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद की पहल से थांवला क्लस्टर की 267 समूहों से जुड़ी महिलाएं बन रहीं आर्थिक रूप से सशक्त, बीमा योजनाओं और साइबर सुरक्षा की भी दी जानकारी

नागौर: थांवला क्लस्टर में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) की ओर से वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक विकास अधिकारी नंद किशोर टाक शामिल हुए। उन्होंने समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और आर्थिक रूप से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

ब्लॉक परियोजना प्रबंधक सुबोध रंजन द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं को अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ना चाहिए, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। उन्होंने बताया कि थांवला क्लस्टर में अब तक 267 समूहों का गठन हो चुका है और लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये का वितरण किया जा चुका है।

वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ जितेंद्र पारीक ने उपस्थित महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी। इस दौरान लेखापाल अजीता कंवर ने वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *