कुचामन के रमेश रुलानिया हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने 7 सह आरोपियों को किया गिरफ्तार

By admin
1 Min Read

मुख्य आरोपियों की तलाश जारी, हत्या में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार भी बरामद — एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

डीडवाना: कुचामन में हुए चर्चित रमेश रुलानिया हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में सात सह आरोपियों — सफीक खान, किशन लाल, रामकेश गुर्जर, राम सिंह, खुशीराम, दिनेश चौधरी और पवन चारण — को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार को भी बरामद कर लिया है। एसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह हत्या आपसी रंजिश और व्यक्तिगत विवाद का नतीजा प्रतीत होती है। मामले की विस्तृत जांच जारी है, और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर कई अहम सुराग मिले हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *