बूंदी: ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

By admin
1 Min Read

बूंदी: जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में मंगलवार को पंचायत समिति सभागार, केशवरायपाटन में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला कलक्टर ने विधायक/सांसद कोष से स्वीकृत विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू किया जाए और प्रगतिरत कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए।

उन्होंने सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया और चेतावनी दी कि यदि किसी भी प्रकार की गुणवत्ता संबंधी शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित ग्राम विकास अधिकारी व जे.टी.ए. पर कार्रवाई तय की जाएगी।
साथ ही उन्होंने पूर्ण हो चुके कार्यों के कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र एवं कार्य उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र भिजवाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, उपखंड अधिकारी ऋतुराज शर्मा, अधिशाषी अभियंता प्रियवृत सिंह, डीपीसी स्वच्छ भारत मिशन निजामुद्दीन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *