मानगढ़ में प्रधानाचार्य के तबादले पर छात्रों का हंगामा, प्रशासन ने समझाइश से मामला शांत किया

By admin
1 Min Read

अजीतगढ़, राजस्थान: मानगढ़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य के अचानक तबादले ने माहौल गर्म कर दिया। जानकारी के अनुसार प्रधानाचार्य भीम सिंह सामौता का स्थानांतरण मानगढ़ से सीकर कर दिया गया। इस फैसले से नाराज़ छात्रों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन में छात्रों के साथ स्थानीय ग्रामीण भी शामिल हुए और उन्होंने स्थानांतरण के खिलाफ विरोध जताया। सूचना मिलते ही प्रधानाचार्य भीम सिंह सामौता स्वयं मौके पर पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर छात्रों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन छात्र नहीं माने और धरने पर बने रहे।

बाद में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे और छात्रों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। प्रशासन की समझाइश के बाद मामला फिलहाल शांत हुआ, लेकिन ग्रामीण और छात्रों की नाराज़गी अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। अब सवाल यह है कि शिक्षा विभाग छात्रों की मांग पर क्या निर्णय लेता है और क्या प्रधानाचार्य का तबादला वापस होगा या नहीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *