जयपुर में बुधवार सुबह तीन मंजिला मकान में बने पेंट गोदाम में भीषण आग लग गई…… गोदाम में पेंट और थिनर के अवैध स्टोरेज के चलते आग बढ़ती चली गई और पड़ोसी का मकान भी आग की चपेट में आ गया…… सूचना के बाद मौके पर पहुंची करीब एक दर्जन दमकलों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया….. घटना दुर्गापुरा स्थित रघु विहार कॉलोनी में प्लाट नंबर 57 की है…… स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में पिछले काफी समय से अवैध गोदाम बना रखा था और पेंट और थिनर जैसे ज्वलनशील पदार्थ रखे थे….. सूचना के बाद मानसरोवर एसीपी और पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराते हुए आसपास के मकान खाली कराए गए….