जर्मनी-यूके की यात्रा से लौटे CM Bhajanlal शर्मा, BJP मुख्यालय में भव्य स्वागत

By admin
1 Min Read

CM bhajanlal शर्मा रविवार को जर्मनी-यूके की यात्रा से जयपुर पहुंचे… सीएम दिसम्बर महीने में होने वाली राइजिंग राजस्थान समिट में निवेश लाने के लिए जर्मनी-यूके की यात्रा पर गए थे। विदेश यात्रा से जयपुर लौटने पर सीएम भजनलाल शर्मा का जयपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। वहीं बीजेपी मुख्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया  ..यहां हुई सभा में बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने संबोधित किया,,,राठौड़ ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा और कहा कि-यहां कोई सरकार गिराने वाला था तो कोई 5 साल सरकार बचाने में लगा रहा।…

ऐसे में ऐसे में कोई भी निवेशक अपनी गाढ़ी कमाई राजस्थान में नहीं लगाना चाहता था।… वहीं सीएम भजनलाल शर्मा कहा कि- कांग्रेस शेखावाटी के लोगों को यमुना का पानी पीने नहीं देना चाहती है….ऐसे में हमने सरकार में आते ही शेखावाटी के लोगों के लिए यमुना जल समझौता किया।..साथ ही कहा कि कांग्रेस के लोग कहते हैं कि हमने कई बार केंद्र सरकार को पत्र लिखे। मैंने कहा कि आप एक पत्र तो दिखाओ… लेकिन वे आज तक एक भी पत्र नहीं दिखा सके.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *