दो दिवसीय भारत दौरे पर आई बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ पीएम मोदी ने दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की….. दोनों नेताओं ने सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण, आतंकवाद और कट्टरवाद पर एकजुटता पर सहमति जताई और साझा बयान भी जारी किया…… इस दौरान शेख हसीना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांग्लादेश आने का न्यौता भी दिया….. उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच संबंध काफी मजबूत होंगे…. आपको बता दें कि पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री शेख हसीना पहली राजकीय अतिथि हैं….. वहीं बांग्लादेश के 12वें संसदीय चुनाव और जनवरी 2024 के बाद शेख हसीना की भी ये पहली द्विपक्षीय यात्रा है…..
भारत दौरे पर बांग्लादेश पीएम शेख हसीना, पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत, आतंकवाद और कट्टरता के खिलाफ एकजुटता
Leave a Comment