राज्य सरकार की किसान उत्थान की दिशा में बजट में घोषित मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारम्भ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 जून 2024 को करेंगे…. टोंक में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन होगा…. जहां से प्रदेशभर के किसानों को सीएम मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली किश्त जारी करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सभी किसानों के बैंक खातों में प्रथम किस्त के रूप में 1000 रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तान्तरित की जायेगी। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री लाभार्थी किसानों से संवाद भी करेंगे। साथ ही जिलास्तरीय समारोह के साथ-साथ ब्लॉक व पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस योजना के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी पात्र लाभार्थी कृषकों को प्रति वर्ष 2000 रूपये तीन किस्तों में दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लाभार्थी किसान को 2-2 हजार की तीन किस्तें साल में दी जाती है। इस प्रकार अब योजना के पात्र लाभार्थी किसानों को वर्ष में कुल आठ हजार की राशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधा बैंक खातों में किया जायेगा।
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को 30 जून को मिलेगी प्रथम किस्त
Leave a Comment