केसरीसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.492 किलो हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

By admin
1 Min Read

श्रीगंगानगर: केसरीसिंहपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 492 ग्राम हेरोइन के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

एसपी अमृता दुहन के निर्देशन में थानाधिकारी बलवंत राम की टीम ने गश्त के दौरान यह कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी करनजोत सिंह (19) पुत्र श्रवण सिंह और प्रभदीप सिंह (19) पुत्र हरपाल सिंह, दोनों खंडूर साहिब, तरनतारण (पंजाब) के निवासी हैं।

दोनों तस्कर केसरीसिंहपुर इलाके से हेरोइन की डिलीवरी लेकर पंजाब जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। प्रारंभिक पूछताछ में यह आशंका जताई गई है कि हेरोइन सीमा पार से लाई गई हो सकती है। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *