दिल्ली
बजट पूर्व वित्तमंत्रियों संग चर्चा
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने ली बैठक
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी रहे मौजूद
वित्त सचिव टी.वी. सोमनाथन सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मोदी 3.0 सरकार के विजन को साकार करने की दिशा में शनिवार को दिल्ली में सभी राज्यों के वित्तमंत्रियों की अहम बैठक हुई….. केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में केंद्रीय परिवर्तित बजट 2024-25 को लेकर सभी वित्तमंत्रियों से चर्चा की गई….. इस दौरान राजस्थान से वित्तमंत्री दिया कुमारी ने विकसित भारत विकसित राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में राजस्थान का पक्ष रखा….दिया कुमारी ने राजस्थान में ERCP और जल जीवन मिशन की प्रगति को लेकर पक्ष रखा और तीन प्रमुख रेल परियोजनाओं को पूरा करने की दिशा में भी अपनी मांग रखी….
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पूर्व वित्तमंत्रियों संग की चर्चा
Leave a Comment