नावां में बजरंग दल का 100वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

By admin
2 Min Read

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, जयकारों से गूंज उठा शहर

डीडवाना: जिले के नावां शहर में बुधवार शाम बजरंग दल का 100वां स्थापना दिवस धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुराने बस स्टैंड पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम का आयोजन बजरंग दल के राष्ट्रीय सह संयोजक किशन प्रजापत और प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल के सानिध्य में किया गया। पहली बार नावां वासियों ने इतने बड़े स्तर पर सड़क पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। महिलाएं और पुरुष पीले वस्त्रों में श्रद्धा भाव से चौपाइयों का पाठ करते नजर आए।

कार्यक्रम स्थल को दूधिया रोशनी से सजाया गया था, जबकि ढोल-नगाड़ों की थाप पर पूरा वातावरण “जय बजरंग बली” के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर कई संतों ने भी शिरकत की, जिनमें योगी लक्ष्मण नाथ महाराज (महंत, जोगामंडी धाम), धर्मेन्द्र दास महाराज (गुढ़ा) और सोहनलाल मोहनपुरिया महाराज (महामाया मंदिर, सुरेरा धाम) प्रमुख रूप से शामिल रहे।

संतों ने भक्तों को धर्म की रक्षा और समाज में धार्मिक चेतना फैलाने का संदेश दिया। कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद के बजरंग दल प्रखंड की ओर से आयोजित किया गया था। आयोजन के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए। सैकड़ों नगरवासियों की उपस्थिति में यह आयोजन भक्ति, एकता और धार्मिक सौहार्द का प्रतीक बन गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *