भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी-20: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा चमके, बाकी सब फीके

By admin
2 Min Read

मेलबर्न: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया द्वारा दिए गए 126 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सिर्फ 13.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ऑस्ट्रेलिया के लिए पूरी तरह फायदेमंद रहा।
भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही।
शीर्ष क्रम बुरी तरह लड़खड़ा गया —
शुभमन गिल (5), संजू सैमसन (2), तिलक वर्मा (0) और सूर्यकुमार यादव (1) सस्ते में पवेलियन लौट गए।

हालांकि, अभिषेक शर्मा ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए हर्षित राणा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर भारत को संभालने की कोशिश की। अभिषेक ने 37 गेंदों पर 68 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होते ही भारतीय पारी फिर बिखर गई।

टीम इंडिया 18.4 ओवर में 125 रन पर ऑलआउट हो गई।
9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने 3 विकेट झटके, जबकि जेवियर बार्टलेट और नाथन एलिस को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट मार्कस स्टोयनिस ने हासिल किया और दो बल्लेबाज रनआउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया की तेज और अनुशासित गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह नाकाम रहे, जिससे टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *