नवगठित ब्यावर जिले में पहली बार साइबर थाना, अपराध रोकथाम और पीड़ितों को राहत मिलेगी
ब्यावर: शहर के स्टेशन रोड स्थित रेल पुलिस चौकी में बुधवार को जिला साइबर पुलिस थाना शुरू हुआ। उद्घाटन समारोह में विधायक शंकरसिंह रावत और जिला पुलिस अधीक्षक रतनसिंह ने वैदिक विधि से पूजा-अर्चना कर फीता काटकर थाने का उद्घाटन किया। इस दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों ने तालियां बजाकर अपनी खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम के दौरान एसपी रतनसिंह ने सीओ राजेश कसाना को साइबर थाने के प्रभारी का पदभार ग्रहण करवाया। मौके पर एएसपी भूपेंद्र शर्मा, सिटी थानाधिकारी आशुतोष पांडे, एसआई पन्नालाल सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
लंबे समय से नवगठित ब्यावर जिले में साइबर थाने की मांग की जा रही थी। इस थाने के शुरू होने से साइबर अपराधों पर नियंत्रण संभव होगा और पीड़ितों को त्वरित राहत मिल सकेगी।