जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संजय झा को जेडीयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद संजय झा ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि जेडीयू राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बने। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से बिहार को स्पेशल पैकेज मिले और फाइनेंस कमीशन का कमेंट आया है, मक़सद है कि बिहार को मदद मिले ताकि स्टैंड आउट हो। यहीं उनकी प्राथमिकता है। झारखंड में बीजेपी के साथ लड़ने पर कहा कि इस पर फिलहाल बातचीत होगी और वे कोशिश करेंगे। सवर्ण जाति के संजय झा को राज्यसभा में जेडीयू संसदीय दल का नेता भी बनाया गया है। जेडीयू की कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, सांसद संजय झा, जेडीयू मंत्री अशोक चौधरी और दिलेश्वर कामैत सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।