बाड़मेर निकाय चुनाव: कांग्रेस की संशोधित सूची जारी, 6 नाम हटे

3 Min Read

नामांकन की आखिरी तारीख से पहले सियासी हलचल तेज, भाजपा ने अभी नहीं खोली पत्ते; कांग्रेस की सूची में एक वार्ड में प्रत्याशी भी बदला

बाड़मेर। नगर निकाय चुनाव में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख नजदीक आते ही भाजपा और कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने भाजपा से पहले 40 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन देर रात सूची में त्रुटि का हवाला देते हुए इसमें बदलाव करना पड़ा।

छह नाम हटाए, वार्ड 33 में बदला प्रत्याशी

कांग्रेस की पहली सूची में शामिल वार्ड 15 के कपिल, वार्ड 30 के प्रवीण कुमार, वार्ड 31 के कैलाश मेहता, वार्ड 33 के ललित, वार्ड 42 की ममता और वार्ड 43 के निम्बसिंह के नाम संशोधित सूची से हटा दिए गए हैं।वहीं, वार्ड 33 में ललित की जगह सविता को प्रत्याशी बनाया गया है। सूची में हुए बदलाव के बाद पार्टी के अंदर टिकट को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

कांग्रेस प्रभारी मोहनलाल डांगर ने कहा कि सूची में कुछ नामों में त्रुटियां थीं और कुछ नाम अभी जारी किए जाने बाकी हैं। उन्होंने संकेत दिया कि अधिकांश नाम लगभग यही रहेंगे और कुछ नाम आगे जोड़े जा सकते हैं।

कांग्रेस की संशोधित सूची में ये नाम

कांग्रेस ने संशोधित सूची में वार्ड 2 से नरेश कुमार, 3 से अनिल कुमार, 4 से मोहनलाल, 5 से सत्यनारायण सोनी, 6 से ललिता, 7 से खुशबू आचार्य, 8 से हरिश बोथरा, 9 से मंजू देवी धारीवाल, 13 से जितेंद्र कुमार, 14 से उमाशंकर, 16 से पदमाराम, 17 से इंद्रा देवी, 18 से निकिता, 19 से दिलीप माली, 20 से केलावती, 22 से निर्मला गो, 23 से राजेंद्र चौधरी, 24 से रुकमादेवी, 25 से अलिसा देव, 26 से मुकेश जैन, 28 से विक्रम कुमार मेहता, 29 से मोहित खत्री, 32 से जयमल सिंह परिहार, 33 से सविता, 34 से उर्मिला नाथ खत्री, 35 से वसीम अकरम, 36 से संजय भवानी, 38 से प्रितमदास, 39 से ललित, 40 से अर्जुन राम, 44 से निंब पर्वत, 45 से विशनलाल, 46 से भवानीसिंह, 47 से गुड़ीकंवर, 48 से पारस परमार, 49 से निशा, 50 से ओमप्रकाश, 51 से गीता देवी, 53 से अशोक कुमार और 55 से भीमसिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *