IPL 2026: संजू सैमसन का तूफान, क्रिस गेल का 13 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, CSK की आसान जीत

2 Min Read

IPL 2026 के 48वें मुकाबले में Sanju Samson ने ऐतिहासिक पारी खेलते हुए Chris Gayle का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। Chennai Super Kings को आसान जीत दिलाई।

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा दिए गए 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके ने 17.3 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सैमसन ने 52 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 87 रन बनाए और अंत तक टिके रहे।

13 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

इस पारी के साथ सैमसन ने एक सीजन में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में Chris Gayle को पीछे छोड़ दिया।
उन्होंने इस सीजन में Delhi Capitals के खिलाफ कुल 202 रन बनाए (115 और 87), जबकि गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 196 रन बनाए थे। इस लिस्ट में टॉप पर Virat Kohli (209 रन) और दूसरे स्थान पर KL Rahul (206 रन) हैं।

दिल्ली की पारी लड़खड़ाई

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट पर 155 रन बनाए। शुरुआती ओवरों में टीम ने संतुलित शुरुआत की, लेकिन 69 रन तक पहुंचते-पहुंचते 5 विकेट गिर गए।
मध्यक्रम में ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने 65 रनों की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

सैमसन की मैच जिताऊ साझेदारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की शुरुआत भी खराब रही और टीम ने 45 रन तक 2 विकेट गंवा दिए। इसके बाद सैमसन ने कार्तिक शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 114 रनों की अटूट साझेदारी कर मैच पूरी तरह अपने कब्जे में कर लिया।

इस जीत के साथ csk ने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है, वहीं सैमसन की यह पारी आईपीएल 2026 की सबसे यादगार पारियों में शामिल हो गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *