40 करोड़ से होगा ये विकास कार्य, मुख्यमंत्री भजनलाल ने मेवाड़ को दी बड़ी सौगात

By admin
2 Min Read

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेशभर में सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से प्रस्तावित 1631 कार्यों के लिए 99994.36 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेशभर में सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से प्रस्तावित 1631 कार्यों के लिए 99994.36 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गई। उदयपुर सलूम्बर की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ की लागत से सड़क सुदृढीकरण, मिसिंग लिंक, नॉनपेचेबल सड़कों के काम स्वीकृत किए हैं। आठों विधानसभा क्षेत्रों में 57 सड़क कार्यों के लिए लगभग 40 करोड़ रूपए की स्वीकृतियां जारी की गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5-5 करोड़ के कार्य स्वीकृत करने का प्रावधान है।

इन सड़कों के लिए स्वीकृति: शहर विधानसभा क्षेत्र में आयड़ पुलिया से शोभागपुरा तक सड़क के लिए 291.20 लाख, दुर्गा नर्सरी सड़क के लिए 57.37 लाख, धूलकोट चौराहा से माण्डल रोड वाली गली में सड़क के लिए 16.38 लाख, यूआईटी कॉलोनी सामुदायिक भवन के पीछे वाली सड़क के लिए 6.49 लाख, माधव कॉलोनी जैन मंदिर वाली गली में सड़क के लिए 7.32 लाख, शक्तिनगर गली नंबर 12 में सड़क के लिए 3.93 लाख, शक्तिनगर गली नंबर 14 में सड़क के लिए 4.54 लाख, सांई बाबा मंदिर तक सड़क के लिए 14 लाख, सागर कॉलोनी में सड़क के लिए 4.62 लाख, वार्ड 31 सेक्टर 5 बालिका स्कूल क्षेत्र में सड़क के लिए 10.50 लाख, वार्ड 37 के श्रीराम कॉलोनी महावीरम के सामने चिराग कॉम्प्लेक्स सड़क के लिए 5.25 लाख, नांदेश्वर कॉलोनी में सड़क के लिए 15.40 लाख, अपोलो आर्टस तक के लिए 35 लाख तथा गांधीनगर रामदेव मंदिर से दुधिया गणेशजी सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए 28 लाख की स्वीकृति जारी की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *