अज्ञात कारणों के चलते उठाया कदम, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा
झालावाड़: जिले के उन्हेंल थाना क्षेत्र के गांव किटिया में बीती रात एक 35 वर्षीय महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर चोमहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हेड कांस्टेबल कैलाश चंद्र ने बताया कि मृतका की पहचान काली बाई (पत्नी गोपाल लाल, जाति बागरी, उम्र 35 वर्ष) निवासी किटिया के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों के आधार पर पर्चा बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।