पीसांगन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में जिलाध्यक्ष पद के नाम पर रायशुमारी होगी। बैठक में पूर्व सांसद अशोक तंवर, विधायक रूपेंद्रसिंह कुन्नर समेत कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
अजमेर: जिला देहात कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चयन के लिए रायशुमारी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पीसांगन की अहम बैठक मंगलवार दोपहर ढाई बजे, मेवाड़िया रोड स्थित श्रीयादे वाटिका में आयोजित की जाएगी।
ब्लॉक संगठन महासचिव सगीर अहमद ने बताया कि बैठक में जिला प्रभारी एवं पूर्व सांसद अशोक तंवर, विधायक रूपेंद्रसिंह कुन्नर, रमेश दीवान और देहात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्रसिंह राठौड़ शामिल होंगे। ये नेता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों, पार्टी सिंबल से विजयी वर्तमान व पूर्व जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों, पार्टी की विचारधारा से जुड़े वर्तमान व पूर्व सरपंचों और कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श कर जिलाध्यक्ष पद के नाम पर मंथन करेंगे।
बैठक में पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, महेंद्र सिंह गुर्जर, नसीराबाद विधानसभा प्रत्याशी शिवप्रकाश गुर्जर, श्रीनगर पंचायत समिति प्रधान कमलेश गुर्जर सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहेंगे। सगीर अहमद ने बताया कि बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।