Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन, संगीत जगत ने खोया अमर स्वर

3 Min Read
Asha Bhosle

संगीत की दुनिया में वो आवाज जिसने दशकों तक हर दिल को छुआ, आज खामोश हो गई। महान गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने पीछे ऐसा संगीत विरासत छोड़ी है, जो आने वाली पीढ़ियों तक गूंजती रहेगी।मुंबई के Breach Candy Hospital में उन्होंने अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका निधन multi-organ failure की वजह से हुआ। अपने 8 दशक से भी लंबे करियर में उन्होंने 12,000 से अधिक गाने गाए और 20 से ज्यादा भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा।

पीढ़ियों की पहचान बनी आवाज

उनकी आवाज में जादू था, हर गीत में एहसास था। “दम मारो दम”, “पिया तू अब तो आजा”, “चुरा लिया है तुमने” जैसे गीत आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।उनकी बहुमुखी प्रतिभा, ऊर्जा और भावनात्मक अभिव्यक्ति ने उन्हें भारतीय संगीत का सबसे बड़ा नाम बना दिया।

संघर्षों से भरा सफर

इस महान सफलता के पीछे संघर्षों की लंबी कहानी थी। सिर्फ 9 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता Deenanath Mangeshkar को खो दिया। इसके बाद बहन Lata Mangeshkar के साथ मिलकर परिवार की जिम्मेदारी संभाली। एक समय ऐसा भी आया जब उनकी आवाज को “खराब” कहकर उन्हें रिकॉर्डिंग स्टूडियो से बाहर निकाल दिया गया। बाद में यही आवाज पूरी दुनिया की पहचान बन गई।

नेताओं और सितारों ने दी श्रद्धांजलि

उनके निधन पर देश-दुनिया से शोक संदेश आए।

  • Narendra Modi ने कहा कि उनकी आवाज आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
  • Rahul Gandhi ने कहा कि उनकी कला हमेशा अमर रहेगी।
  • Gautam Gambhir ने उनकी प्रतिभा को अविस्मरणीय बताया।
  • Karan Johar ने कहा कि उन्होंने पूरे सिनेमाई दौर को परिभाषित किया।
  • Mamata Banerjee ने उन्हें पीढ़ियों तक दिलों पर राज करने वाली प्रेरणादायक गायिका बताया।

अमर रहेगी विरासत

उन्होंने O. P. Nayyar, R. D. Burman और Bappi Lahiri जैसे दिग्गजों के साथ काम करते हुए भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया आशा भोसले सिर्फ एक गायिका नहीं थीं, वे हर एहसास को जीने वाली आवाज थीं। आज वो आवाज खामोश है, लेकिन उनके सुर हमेशा गूंजते रहेंगे।आवाज गई नहीं… अमर हो गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *