त्योहारों से पहले झटका: 1 अक्टूबर से बढ़ी कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें

By admin
1 Min Read

राजस्थान: अक्टूबर की शुरुआत महंगाई की मार के साथ हुई है। नए महीने की पहली तारीख से लागू हुए नियमों के बीच सबसे बड़ा असर रसोई गैस पर देखने को मिला। 1 अक्टूबर से 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 16 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

हालांकि, राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी फिलहाल आम घरों की रसोई पर इसका सीधा असर नहीं पड़ेगा।

लेकिन, होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों के खर्चों में बढ़ोतरी तय है। जयपुर सहित राजस्थान और देश के अन्य बड़े शहरों में अब कॉमर्शियल सिलेंडर पिछले दामों से ज्यादा महंगा मिलेगा। पेट्रोलियम कंपनियों ने नए रेट जारी कर दिए हैं, जो आज से देशभर में लागू हो गए हैं।

इसका असर आम जनता पर भी पड़ेगा क्योंकि बाहर खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं। यानी त्योहारों के सीजन से पहले ही बढ़े दाम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *