झालावाड़: नशे के कारोबार की कुख्यात आरोपी ‘नशा क्वीन’ कमला बाई पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके अवैध कब्जे पर बने घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई उपवन संरक्षक सागर पंवार के निर्देशन में बुधवार सुबह की गई। जैसे ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तीन थानों की पुलिस फोर्स ने इलाके को घेर लिया।
अकलेरा, मनोहरथाना और झालावाड़ रेंज की टीमें मौजूद रहीं, जबकि सीओ साइबर मनोज सोनी के नेतृत्व में घाटोली, भालता और असनावर थानों की पुलिस ने सुरक्षा का जिम्मा संभाला। करीब 50 पुलिसकर्मी एक्शन के दौरान तैनात रहे।
कौन है ‘नशा क्वीन’ कमला बाई?
कमला बाई पत्नी बीरम चंद तंवर, निवासी कंवरपुरा (हाल बंजारी मोहल्ला, घाटोली), लंबे समय से स्मैक सप्लाई नेटवर्क चलाने के आरोप में चर्चित रही है। उसके खिलाफ चार बड़े मामले दर्ज हैं —
- FIR 398/2021, थाना आमेर (जयपुर): 117 ग्राम स्मैक, ₹1.54 लाख नकद और सोने-चांदी के गहने बरामद
- FIR 544/2024, थाना रामनगरिया (जयपुर): 50 ग्राम स्मैक और कार RJ-CB-8853 जब्त
- FIR 244/2025, थाना घाटोली: 311 ग्राम स्मैक और बाइक RJ17-ST-2503 जब्त
- FIR 282/2025, थाना घाटोली: 5.29 ग्राम स्मैक बरामद
प्रशासन का संदेश साफ है — अवैध कब्जा और अपराध किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।