अमेरिका के दबाव पर कांग्रेस का सवाल

By admin
2 Min Read

कांग्रेस ने कहा है कि अमेरिका के इशारे पर भारत द्वारा रूस से तेल खरीदना बंद करना अच्छे दिन का संकेत नहीं है और अमेरिका के सामने सरेंडर नहीं किया जाना चाहिए। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिका अब पाकिस्तान को तेल दे रहा है और भारत को अपने पारंपरिक मित्र रूस से तेल खरीदने से रोक रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मोदी राज में अच्छे दिन भारत के नहीं, पाकिस्तान के आए हैं।

खेड़ा ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अमेरिका के कहने पर रूस से तेल खरीदना बंद कर रही है, जबकि अमेरिका खुद भारत के दुश्मन देश पाकिस्तान के साथ तेल समझौता कर चुका है। भारत पर अब भी 25 प्रतिशत टैरिफ और अघोषित पेनल्टी लागू है, जबकि पाकिस्तान पर केवल 19 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि रूस भारत का पारंपरिक सहयोगी रहा है, लेकिन अब भारत की नीतियों से निराश होकर वह पाकिस्तान के साथ एक बड़ा रेल मार्ग बना रहा है। खेड़ा ने कहा कि अब खुद अंदाजा लगाया जा सकता है कि मोदी के कारण अच्छे दिन भारत में आए हैं या पाकिस्तान में।

कांग्रेस नेता ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि समझदार के लिए इशारा ही काफी होता है और बेवकूफ के लिए नजारा भी काफी नहीं होता।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *