समदड़ी में कांग्रेस का “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान शुरू

By admin
2 Min Read

जाकिर हुसैन पठान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं ने मतदान और लोकतंत्र पर जोर दिया

समदड़ी। समदड़ी कस्बे के अंबेडकर टाउन हॉल में समदड़ी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जाकिर हुसैन पठान की अध्यक्षता में मंडल कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रीको निदेशक व राज्य मंत्री सुनील परिहार, पूर्व विधायक धाराराम फुलवारिया, जिला अध्यक्ष महबूब खांन सिंधी, विधानसभा प्रभारी सतीश खिंवचरा और सलीम खान, स्थानीय निकाय प्रतिनिधि रतन खत्री, नगर अध्यक्ष कानाराम चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने मतदान प्रक्रिया, लोकतंत्र और चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर चर्चा की। सुनील परिहार ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा वोट चोरी के कई प्रमाण मिले हैं। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा देशभर में चुनौती और चुनाव आयोग को भेजी गई नोटिस का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बूथ और मंडल स्तर पर एकजुट होकर वोट चोरी रोकने के अभियान को आगे बढ़ाएं।

मंच पर अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार साझा किए और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन अरुण व्यास ने किया, जबकि नगर अध्यक्ष कानाराम पटेल और मंडल अध्यक्ष जाकिर हुसैन पठान ने उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता, समाजसेवी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिनमें पुरुषोत्तम सोनी, ओम प्रकाश प्रजापत, टीकम राम प्रजापत, सफी मोहम्मद रंगरेज, मोहनलाल गहलोत और खंगार गहलोत प्रमुख थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *