डूंगरपुर एसपी मनीष कुमार का साइबर ठगों पर बड़ा प्रहार, 11 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार

By admin
2 Min Read

डूंगरपुर जिले में साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार IPS के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन साइबर हंट” में बड़ी सफलता मिली है। पिछले एक महीने में अब तक पुलिस ने कुल 24 अभियुक्तों और 8 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। आज की कार्रवाई में पुलिस ने 11 आरोपियों और 2 नाबालिगों को दबोच कर उनके कब्जे से 30 मोबाइल फोन और 49 फर्जी सिम कार्ड जब्त किए।

एसपी मनीष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी देशभर की जनता को फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ठग रहे थे। आरोपियों ने करीब 1.3 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी करना स्वीकार किया। आरोपी इंटरनेट पर Locanto, oklute, Sdoku, skooka जैसी वेबसाइट्स पर फर्जी विज्ञापन डालकर युवतियों की फर्जी प्रोफाइल और आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर WhatsApp, Telegram, Instagram और Facebook पर लोगों को फंसाते थे। पैसों के बाद भी किसी को सेवा नहीं दी जाती थी और रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर ली जाती थी।

पकड़े गए आरोपी सभी पुलिस थाना दोवड़ा क्षेत्र के निवासी हैं, जिनमें विनोद, भावेश, निलेश, कैलाश, राहुल, प्रकाश, गजेंद्र, प्रवीण, नरेश और प्रकाश पाटीदार शामिल हैं। इस कार्रवाई में साइबर थाना डूंगरपुर, साइबर सेल, पुलिस थाना दोवड़ा और पुलिस थाना आसपुर की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसपी मनीष कुमार ने आमजन से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस या संदिग्ध लिंक पर भरोसा न करें और ठगी का शिकार होने पर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या साइबर हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *