सर के स्कूल में नवनिर्मित डिजिटल कंप्यूटर लैब का लोकार्पण, मंत्री जोगाराम पटेल ने 12 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया

3 Min Read

जोधपुर । संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर में रश्मि वेलफेयर सोसाइटी द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सर में नवनिर्मित डिजिटल कंप्यूटर लैब का विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम में शिकारपुरा धाम के महंत दयाराम जी महाराज का पावन सानिध्य रहा। कार्यक्रम में 86.50 लाख रूपये के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा बजट घोषणा के अनुरूप विद्यालयों के जर्जर भवनों की मरम्मत, पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए 2 हजार करोड़ रुपये की राशि से विद्यालय आधारभूत संरचना कोष का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा 200 करोड़ रुपये की लागत से विद्यालयों में 1500 से अधिक क्लास रूम्स, लैब्स और कंप्यूटर लैब का निर्माण करवाया जाएगा।

जोधपुर में स्थापित होगा प्रशिक्षण केन्द्र

जोगाराम पटेल ने कहा प्रदेश में विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में लगभग 323 करोड़ रूपये का व्यय कर बच्चों के समग्र विकास तथा खेल आधारित शिक्षा के लिए खेल सामग्री एवं “जादुई पिटारा” उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा प्रदेश के एक हजार विद्यालयों में एआई आधारित पर्सनलाइज्ड लर्निंग लैब्स की स्थापना की जायेगी। उन्होंने कहा सैनिक परिवारों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण की सुविधा के लिए जोधपुर में मेजर शैतान सिंह कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की जाएगी।

डिजिटल शिक्षा से संवरेगा भविष्य

जोगाराम पटेल ने बिटिया रश्मि की स्मृति में नवनिर्मित डिजिटल कंप्यूटर लैब का लोकार्पण करते हुए इसे क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ कर ही विकसित भारत @2047 के विजन को साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा यहाँ से शिक्षित होकर युवा देश-विदेश में क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे और वैश्विक पटल पर अपनी पहचान बनाएंगे।

सड़कों का निर्माण प्राथमिकता से करवाया जाएगा 

जोगाराम पटेल ने कहा विधानसभा क्षेत्र लूणी में 400 करोड़ रूपये से अधिक राशि के कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा रामनगर, सुरोबा वाडिया और सतलाना सड़कों के निर्माण भी प्राथमिकता के साथ करवाया जाएगा। उन्होंने कहा ट्यूबवेल के माध्यम से सभी सार्वजनिक स्थानों पर जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: ‘चुनाव खर्च की सीमा तय हो’, सुप्रीम कोर्ट सख्त… केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *