जयपुर में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 85 सिलेंडर जब्त

By admin
1 Min Read

जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देश पर जयपुर में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ जिला रसद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को गजसिंहपुरा और हसनपुरा क्षेत्रों में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 85 गैस सिलेंडर, 5 रिफिलिंग मोटर और 2 वजनी कांटा मशीनें जब्त की गईं।

यह कार्रवाई रसद अधिकारी त्रिलोक चंद मीणा के नेतृत्व में प्रवर्तन अधिकारी सरिता यादव और उनकी टीम द्वारा की गई। गजसिंहपुरा में 71 घरेलू और 9 कमर्शियल सिलेंडर, 4 मोटर और 1 कांटा मशीन जब्त की गई। वहीं हसनपुरा में 5 घरेलू सिलेंडर, 1 मोटर और 1 कांटा मशीन जब्त की गई।

अधिकारियों ने बताया कि यह रिफिलिंग न केवल गैरकानूनी थी, बल्कि रिहायशी इलाकों में गंभीर खतरा भी पैदा कर सकती थी। जिला रसद अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विभाग ऐसे अवैध रैकेट को बर्दाश्त नहीं करेगा और औचक निरीक्षण के जरिए कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध गैस रिफिलिंग या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत सूचना दें ताकि समय रहते हादसों को रोका जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *