बांसवाड़ा दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, माही न्यूक्लियर पावर प्लांट से जनजाति क्षेत्र को मिलेगी सौगात

By admin
1 Min Read

बांसवाड़ा से साजिक अली की रिपोर्ट

बांसवाड़ा दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि माही न्यूक्लियर पावर प्लांट, जिसकी लागत 50,000 करोड़ रुपए है, का शुभारंभ पीएम मोदी करेंगे। इस प्रोजेक्ट से न केवल क्षेत्र की ऊर्जा जरूरतें पूरी होंगी, बल्कि रेलवे प्रोजेक्ट को भी गति मिलेगी, जिससे जनजाति अंचल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राठौड़ ने भारत आदिवासी पार्टी सांसद राजकुमार रोत पर तीखा हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि रोत समाज को भ्रमित करने वाले नेता हैं और ऐसे नेताओं को समाज तोड़ने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इस दौरान प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़, मंत्री बाबूलाल खराड़ी और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया भी मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी का यह दौरा जनजाति अंचल के विकास के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। इस परियोजना से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का विकास भी तेजी से होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *